Gumla : गुमला में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की स्थापना हो, बोले अभिनव
Gumla : परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में स्व मनरखन गोप स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को सात मैच खेला गया. सभी टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है. नदिया छात्रावास लोहरदगा की टीम का दबदबा रहा. सभी मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है. वहीं मैच के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत थे. श्री भगत ने कहा कि आज हम यहां फुटबॉल के बढ़ावा के लिए इकट्ठे हुए हैं. फुटबॉल न केवल एक खेल है. बल्कि यह एक भावना है. एक जुनून है. गुमला में जिस प्रकार फुटबॉल खेल का क्रेज है.
फुटबॉल के बढ़ावा के लिए हम सभी को मिलकर पहल करनी चाहिए. ग्रासरूट स्तर पर विकास हो. हमें स्कूलों और स्थानीय क्लबों में फुटबॉल को बढ़ावा देना होगा. बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करें और उन्हें सही प्रशिक्षण प्रदान करें. फुटबॉल के लिए अच्छे मैदान, उपकरण, और प्रशिक्षकों की आवश्यकता होती है. हमें इन सुविधाओं को बढ़ावा देना होगा. गुमला में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण से खिलाड़ियों को फायदा होगा.
खिलाड़ियों को सही दिशा देने की जरूरत : राजनील
सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि स्थानीय, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट में गुमला के खिलाफ बेहतर कर रहे हैं. लगातार प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. गुमला में अनुभवी कोचों की नियुक्ति हो जो खिलाड़ियों को सही दिशा में प्रशिक्षित कर सकें. उन्होंने कहा कि फुटबॉल के माध्यम से सामाजिक संदेशों को बढ़ावा दें. जैसे कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, और एकता. हम सभी मिलकर फुटबॉल को बढ़ावा देने का संकल्प लें. खिलाड़ियों, कोचों, अभिभावकों, फुटबॉल प्रेमियों, यह समय है एकजुट होने का. आइए, हम गुमला और झारखंड में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं.
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
मौके पर अध्यक्ष कृष्णा उरांव, आयोजन समिति के संरक्षक राजनील तिग्गा, तेम्बू उरांव, सचिच कुंदन कुमार, अजय सिंह राणा, सुरेश उरांव, अमित एक्का, अभिषेक सोरेंग, मनोज साहू, मनीष सिंह, जय सिंह, मंगलराम भगत, परमेश्वर साहू, आशीष गोप, त्रिभुवननाथ निराला, नकुल साहू, फुटबॉल कोच वीणा केरकेटटा, सूरज कुमार, अमित उरांव सहित कई लोग थे.
