धरोहर

Gumla : आदिवासी समाज के अगुवाओं ने आंजनधाम का निरीक्षण किया

Gumla : आदिवासी सरना समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को संजोने तथा आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से सरना समाज के वरिष्ठ अगुवाओं के एक दल ने रविवार को आंजनधाम का निरीक्षण किया. दल में वरिष्ठ अगुवा जगरनाथ भगत, बीरेंद्र भगत, प्रेम प्रकाश भगत, मनोज उरांव व बंधन उरांव शामिल थे. मौके पर सदस्यों ने धाम परिसर में चल रहे विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया. साथ ही वहां की संरचनात्मक व्यवस्थाओं, धार्मिक स्थलों के संरक्षण के उपायों तथा आने वाले समय में आवश्यक विकास योजनाओं की संभावनाओं देखा.

जगरनाथ भगत ने कहा कि हमारे समाज के सभी धार्मिक स्थलों का भी इसी प्रकार सुव्यवस्थित विकास होना चाहिए. धार्मिक स्थल सिर्फ पूजा करने का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान का केंद्र होता है. इनका विकास समाज की अस्मिता को मजबूती देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *