Gumla News : ओहदार परिवार से मिले सांसद, अधिवक्ता के निधन पर शोक व्यक्त किये
Gumla News : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत शनिवार को गुमला पहुंचे. वे सबसे पहले गुमला शहर के ज्योति संघ निवासी बाघंबर ओहदार के घर गये. अधिवक्ता स्व दिगंबर ओहदार जो बाघंबर ओहदार के पिता थे. उनके निधन पर शोक प्रकट किये. शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाढस बंधाये. सांसद ने कहा कि स्व दिगंबर ओहदार गुमला के जाने माने अधिवक्ता थे. अपने जीवन काल में वे वकालत के अलावा समाज के प्रति जो जिम्मेवारी थी. उसे बाखूबी निभाये. समाज के लिए उन्होंने जो काम किया है. वह खलेगी.
इधर, चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि स्व दिगंबर ओहदार विद्वान अधिवक्ता के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी थे. उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. निकट भविष्य में इस कमी की भरपाई करना संभव नहीं है. मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, दीपनारायण उरांव, अनिरुद्ध चौबे, मुरली मनोहर प्रसाद, हेमावती लकड़ा, अमर प्रदीप कुजूर, गुलाम सरवर, कलावती देवी, बैजनाथ उरांव, रोहित उरांव, हिमेश कुमार, सन्नी कुमार, जय सिंह, गुलाम सरवर, मो रफी सहित कई लोग थे.
