झारखंड

Crime News : देवघर में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Crime News : पुलिस अधीक्षक देवघर, सौरभ के निर्देशन में और साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र से 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि ये अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी, कृषि पदाधिकारी, कस्टमर केयर अधिकारी, फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी और एचपी गैस अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे. पुलिस ने उनके पास से 03 मोबाइल और 04 सिम जब्त किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, दिनांक 20 नवंबर 2023 से शुरू हुए प्रतिबिंब ऐप अभियान के बाद अब तक पूरे राज्य में सबसे अधिक 1374 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर जिले में हुई है. इस दौरान कुल 1953 मोबाइल और 3795 सिम जब्त किए गए हैं, जिनमें से 498 सिम विशेष रूप से प्रतिबिंब ऐप से जुड़े थे.

सिर्फ वर्ष 2025 में ही अब तक कुल 673 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसी दौरान पुलिस ने 830 मोबाइल, 1064 सिम और 247 प्रतिबिंब ऐप से जुड़े सिम भी जब्त किए हैं. पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अनजान नंबर या फर्जी कॉल के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर पुलिस को दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *