गुमला

Gumla : राजनीतिक व सामाजिक विकल्प मिशन बदलाव है, बोले संजय बारला

Gumla : मिशन बदलाव कामडारा की बैठक लियोन सोरेंग की अध्यक्षता में कामडारा में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संजय बारला ने कहा कि युवाओं को सामाजिक, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है. जब तक युवाओं की राजनीतिक भागीदारी लोकतंत्र में नहीं बढ़ेगी. तब तक राज्य का विकास विनाश की ओर बढ़ते जायेगा. उन्होंने अपील किया है कि युवाओं को मुखिया चुनाव से लेकर विधायक व सांसद के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और चुनाव ही ऐसा प्रक्रिया है. जहां पर सकारात्मक बदलाव संभव है. युवाओं को वोट का महत्व को बताया गया और सभी युवाओं को वोट जागरूकता अभियान चलाने की बात कही.

कामडारा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष राम बालक ने कहा कि युवा विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से अपनी सहभागिता लोकतंत्र में सुनिश्चित कर रहे हैं. युवा सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय जैसे मुद्दों पर वैश्विक युवा नेतृत्व वाले विरोध आंदोलनों में तेज़ी से शामिल हो रहे हैं. यह सक्रियता आंशिक रूप से इसलिए है. क्योंकि युवा लोग विभिन्न संकटों राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय रूप से प्रभावित हुए हैं. बैठक मे आशीष सिंह, लियोन, संदीप सोरेंग, अजीत आइंद, अर्जुन, सत्या देव, सजीत तोपनो सहित कई लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *