Gumla : गुमला में नवरात्र शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई
Gumla : गुमला में गुरुवार से नवरात्र शुरू हुआ. शहर के पालकोट रोड स्थित आध्या शक्ति श्री चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा कलश की स्थापना की गयी. आचार्य अमित पुरी द्वारा कलश स्थापना कराया गया. श्री पुरी के मंत्र उच्चारण द्वारा चैत्र नवरात्र का पूजन समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा रहा है. इस पूजन समारोह में प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा कलश स्थापना व्रत और सात्विक भोजन किया जाता है. इस वर्ष नवरात्रि खरमास में पड़ रहा है.
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा स्थिरता, शक्ति और मूलाधार चक्र को जागृत करने के लिए किया गया. हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है जो दृढ़ता और आत्म बल की प्रतीक है. इनकी आराधना से जीवन में शांति सकारात्मक ऊर्जा और आरोग्य प्राप्त होता है. मौके पर अध्यक्ष दुर्जय पासवान, सचिव रमेश कुमार चीनी, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, भोला चौधरी, दीपक वर्मा, धीरज साहू, सह सचिव अमित जायसवाल, रोहित राज, अभय राम, पूजा प्रभारी उमंग जायसवाल, उज्जवल जायसवाल, अविनाश राज सहित कई लोग थे.
देवी मंडप में मां की पूजा शुरू
गुमला शहर के देवी मंडप में श्रीचैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं विद्वान पंडित हरिशंकर मिश्र, सहायक पंडित प्रमोद शर्मा एवं जजमान के रूप में चैती दुर्गा पूजा समिति के सचिव सरजू प्रसाद साहू, पत्नी उषा रानी एवं पूजा प्रभारी विजय सोनी की उपस्थिति में पूजा की गयी. पूजा के साथ ही चैती पूजा धूमधाम के साथ शुरू हुआ. इस पूजन कार्यक्रम में सदस्यों में रितेश कुमार, सुदेश सौरभ, महेश प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, नितेश लाल, राजीव कुमार, महेश गुप्ता, जयंत मुखर्जी, दीपू खंडेलवाल, विजय सोनी, राजेश गुप्ता, गोपाल वर्मा, रंजन सोनी, द्वारिका मिश्र सुमन, मोहित गुप्ता, अनूप गुप्ता, अरुण केसरी, शंभू नारायण चौरसिया, निर्मल अग्रवाल, पूनम सिंह, विशाल कुमार, निर्मल गोयल, किशोर फोगला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
