Naxal Encounter : झारखंड के सरंडा जंगल में माओवादियों को सुरक्षाबलों ने घेरा
Naxal Encounter : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सरंडा जंगल में गुरुवार शाम माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी जंगल में अभियान चला रहे हैं और वहां से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अभियान दल के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी. अनौपचारिक सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है और कुछ के घायल होने की खबर है.
