गुमला के नीलेश कॉम्पलेक्स में टीप टॉस डांस स्टूडियो का उदघाटन
गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित नीलेश कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को टीप टॉस डांस स्टूडियो गुमला का उदघाटन जिला परिषद की उपाध्यक्ष सयुंक्ता देवी ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. सयुंक्ता देवी ने कहा कि गुमला जैसे छोटे जगह में बच्चों की पढ़ाई के अलावा इस तरह एक्स्ट्रा एक्टिविस्टी के लिए शुरू किये गये इस डांस स्टूडियो से बच्चों को शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में मदद मिलेगी. साथ ही घरेलू महिलाओं के लिए जो घर के काम से बोर हो जाते हैं.
उनके लिए डांस क्लास के माध्यम से मनोरंजन के साथ साथ डांस के माध्यम से एक्सरसाइज करने का भी सुनहरा मौका है. टीप टॉस डांस स्टूडियो कि संचालिका रश्मिता मिश्रा ने बताया कि डांस स्टूडियो में छोटे बच्चों के लिए डांस स्टाइल, बड़े बच्चों के लिए डांस स्टाइल, महिलाओं के लिए जुम्बा क्लास के साथ ही संगीत, बर्थडे पार्टी, किट्टी पार्टी, एनिवर्सरी पार्टी, रिल्स आदि के लिए कोरियोग्राफी का विशेष प्रशिक्षण राउरकेला ओडिशा से आने वाले प्रशिक्षित शिक्षक द्वारा दिया जायेगा.
