गुमला

Gumla : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

Gumla : गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. चीफ गेस्ट झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला परिषद की उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, बार एसोसिएशन गुमला के उपाध्यक्ष राणा नकुल कुमार सिंह, स्कूल कमेटी के सदस्य यशवंत सिंह, भोला चौधरी, दीपक वर्मा काजू, शिवकुमार लाल, अनूप चंद्र अधिकारी, राकेश कुमार वर्मा, चितरंजन मिश्रा थे. मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया. नागपुर कर कोरा… लाल छपा साड़ी… की गीत पर बच्चों ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया.

मुख्य अतिथि डॉ दिनेश उरांव ने कहा है कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर रहा है. आप छात्रों से अपील है. पढ़ाई के प्रति गंभीर बने. स्कूल से जब घर जाये तो उसका एक चार्ट बनाकर खेलकूद व पढ़ाई करें. ताकि आप का रूटीन बना रहे और आप बेहतर कर सके. शिक्षा से ही आप आगे बढ़ सकते हैं. शंकर झा ने मिट्टी के घड़ा और एक कौवा की कहानी बतायी. उन्होंने कहा कि यह कहानी एक काल्पनिक है. परंतु, आप चीजों में खोजना सीखे. तभी आप आगे बढ़ सकते हैं. आप जितनी बार असफल होंगे. उसमें आपको कुछ नया सीखने को मिलता है. इसलिए अगर आप पीछे रहते हैं तो उससे घबराए नहीं. आप हार कर भी कुछ सीख रहे हैं जो आपको आने वाले समय में बुलंदी तक ले जायेगा. मंच संचालन शिक्षिका गायत्री कुमारी ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *