Gumla : अस्थायी सब्जी मार्केट के गड्ढों को भरा गया
Gumla : गुमला शहर के जशपुर रोड बंगाली क्लब के ठीक सामने अस्थायी सब्जी मार्केट को एक साल पहले नगर परिषद प्रशासक ने जेसीबी लगाकर खोद दिया था. जिससे कई परिवार के समक्ष रोजी रोटी की समस्या आ गयी थी. इधर, नगर परिषद का चुनाव खत्म होते ही अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने सब्जी दुकानदारों की समस्या को देखते हुए गड्ढों को भरवा कर समतल करा दिया. जिससे अब यहां पुन: दीवार से सटाकर दुकानदार सब्जी की दुकान लगा सके. अध्यक्ष ने कहा है कि चुनाव के समय मैंने जो वादा किया था. उसे पूरा किया. मेरा संकल्प है. गुमला शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाना है. इस संकल्प के साथ मैंने आज शहर के जशपुर रोड में बने जानलेवा गड्ढों को भरवा दी हूं. ताकि यहां सब्जी विक्रेता दुकानें लगाकर अपनी जीविका चला सके.
उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में गुमला में कई बेहतरीन काम होंगे. जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा. शहर को सुंदर बनाने में आम जनता भी नगर परिषद का सहयोग करें. उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि जिस समय यहां प्रशासन ने गडढा खोदा था. उस समय आंदोलन हुआ था. मारपीट हुई थी. दुकान छिनने से सब्जी विक्रेता परेशान थे. परंतु, अब यहां जेसीबी लगाकर गडढों को भर दिया गया है. दुकानदारों से अनुरोध है. वे लोग पीडब्ल्यूडी की दीवार से सटकर दुकान लगाये. जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. मौके पर विनोद कुमार, अरविंद मिश्रा, गुडडी, नंदी, रोहित कुमार, दामोदर कसेरा, सत्यनारायण पटेल सत्ता, अमर कुजूर, दिनेश सिंह, चितरंजन मिश्रा, निकेश कुमार सहित कई लोग थे.
