गुमला

Gumla : बिशप से मिले प्रवीण, आदिवासी एकजुटता पर बल

Gumla : शनिवार को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप गुमला पहुंचे. वे अपने गुमला प्रवास के दौरान गुमला के रोमन कैथोलिक बिशप डॉ लीनुस पिंगल एक्का से मुलाक़ात किये. प्रवीण कच्छप ने बताया कि आज गुमला के कैथोलिक बिशप डॉ लीनुस पिंगल एक्का से शिष्टाचार मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान प्रवीण कच्छप ने आदिवासी एकजुटता के साथ उनके सर्वांगीण विकास और भविष्य में समाज के कल्याण हेतु बिशप से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की. श्री कच्छप ने जोर देते हुए कहा कि मौजूदा हालात अलग है. इसलिए सभी कलीसिया के एक हाथ में पवित्र शास्त्र बाइबल तो दूसरे हाथ में संविधान रखने की नितांत आवश्यकता की वकालत की.

बिशप ने प्रवीण कच्छप के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया. किसी भी धर्म का सार मानवता है और जब तक हम एक-दूसरे के साथ सहयोग, सम्मान और समानता की भावना नहीं रखेंगे. तब तक सच्चे अर्थों में मानव होने की अवधारणा पूरी नहीं होगी. बिशप ने कहा कि आइए हम सभी भारतीय बनें. ताकि हर धर्म, जाति और वर्ग के लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर झारखंड और देश की प्रगति में योगदान दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *