गुमला

Raidih Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, हाइवा ने तीन लोगों को चपेट में लिया, स्थिति नाजुक

Raidih Accident : रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह स्कूल के समीप रविवार को दिन के करीब 11 बजे गुमला से जा रहे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार सिकोई गांव निवासी 40 वर्षीय पोसमस कुजूर, 38 वर्षीय सिबिजयल कुजूर व 45 वर्षीय अंधरियस कुजूर घायल हो गये. ये तीनों गुमला प्रखंड के तेलंगाव कोनाटोली निवासी हैं. तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों के दाहिना पैर की हड्डी टूट गयी है.

चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रिम्स रांची रेफर कर दिया है. सिबिजयल कुजूर ने बताया कि पोसमस कुजूर रांची में रहता है. उसके चचेरा भाई के अंतिम संस्कार में सिकोई गये हुए थे. जहां से तीनो एक बाइक पर सवार होकर अपने घर तेलगांव कोनाटोली लौट रहे थे. तभी बांसडीह स्कूल के समीप सामने से आ रही हाइवा ने एक ऑटो को धक्का मारते हुए हमारी बाइक को धक्का मार दिया. जिससे हम तीनों गिर गये. स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस 108 बुलाकर सदर अस्पताल भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *