झारखंड

Railway News: 20 से 24 नवंबर तक दो यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद

Railway News: कोडरमा से रांची के बीच चलने वाली सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. उक्त जानकारी बरही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने दी. उन्होंने बताया कि कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर व हटिया-आसनसोल इंटर सिटी एक्सप्रेस का परिचालन 20 से 24 नवंबर तक बंद रहेगा. कोडरमा-हजारीबाग रेलखंड में कटकमसांडी-कुरहागड़ा स्टेशनों के मध्य नये स्टेशन कठोतिया की कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है. इसके कारण चतरा-हजारीबाग निर्माणाधीन रेल लाइन कठोतिया हॉल्ट के पास कोडरमा-हजारीबाग रेल खंड से जोड़ा जा रहा है. कठोतिया हॉल्ट अब जंक्शन बनेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *