Ram Navami : गुमला में महावीर झंडा लगाकर राम उत्सव का आगाज
Ram Navami : बल, बुद्धि व विद्या देने और सभी कष्टों के निवारण करने वाले पवन पुत्र हनुमान की जन्मस्थली गुमला जिला में इस वर्ष रामनवमी पर्व हर्षोल्लास, अनुशासन, सौहार्दपूर्ण वातावरण में भव्य रूप से मनाया जायेगा. इसे सफल बनाने हेतु केंद्रीय महावीर मंडल समिति गुमला की बैठक बड़ा दुर्गा मंदिर में अध्यक्ष अजय सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई. सर्वसहमति से निर्णय लिया गया रामनवमी महोत्सव पर मंगलवारी शोभायात्रा 24 मार्च को पटेल चौक से संध्या 7.30 बजे निकाला जायेगा. अष्टमी शोभायात्रा 26 मार्च को श्री बड़ा दुर्गा मंदिर से संध्या 7.30 बजे एवं रामनवमी शोभायात्रा 27 मार्च को दिन के 3.00 बजे से टावर चौक से निकाला जायेगा. वहीं मंगलवार को पंडित हरिशंकर त्रिपाठी, सुशील पांडा के सानिध्य में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ टावर चौक, महावीर चौक, थाना चौक में महावीर झंडा लगाकर राम उत्सव का आगाज किया गया. तत्पश्चात पदाधिकारी द्वारा इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यों का विस्तारण किया गया.
सभी सनातनियों से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाते हुए कमेटी को सहयोग करने की अपील की गयी. मौके पर अध्यक्ष अजय सिंह राणा, सचिव हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष क्रमश विकास सिंह, अवधेश ओहदार, दिलीप जायसवाल, विपिन सिंह, सहसचिव क्रमश संजय वर्मा, रंजीत सोनी, रूपेश साहू, विनोद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, संजय गुप्ता, केंद्रीय झंडा प्रभारी अमित सिंह यादव, कौशलेंद्र जमुआर, पंकज लाल, पुष्कर लाल, शोभा यात्रा प्रभारी क्रमश अमित प्रसाद, मुकेश सिंह, संतोष यादव अहिराणा, शंभू सिंह, गुन्नू शर्मा, संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, सौरभ विश्वकर्मा, अंजनी सिंह, अभय तिवारी, हिमांशु केसरी, परमेश्वर महतो, प्रदीप कसेरा, सुनील यादव, गोपाल शर्मा, गौरव केसरी, रवि गुप्ता, प्रणय कुमार, राहुल कुमार, अजीत कुमार, सरंक्षक मंडली में एनपी श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, निर्मल गोयल, मुरली मनोहर प्रसाद, अरुण केसरी, मनमोहन केसरी, अरुण साहू, शशि प्रिया बंटी, दामोदर कसेरा, ब्रिज फोगला, उज्जवल केसरी, दुर्गा गुप्ता, सुरेश फोगला, सुषमा गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह सोनू, अनिकेत कुमार सहित झंडा पूजा में अन्य सदस्य उपस्थित हुए.
