Gumla : एक वोट से चुनाव जीत रमेश चीनी बने उपाध्यक्ष
Gumla : नगर परिषद गुमला के उपाध्यक्ष के चुनाव में रमेश कुमार चीनी का बल्ला चला. उन्होंने अपने नजदीकी उम्मीदवार मनीष कुमार साहू को एक वोट से पराजित कर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. रमेश कुमार 10 वोट व मनीष कुमार साहू को नौ वोट मिला. यहां बता दें कि उपाध्यक्ष के चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में थे. जिसमें रमेश कुमार चीनी, मनीष कुमार साहू, मोसर्रत परवीन व शैल मिश्रा. नामांकन के बाद सभी के पत्रों की जांच की गयी. जिसमें शैल मिश्रा के नामांकन में त्रुटि होने के कारण उनका नामांकन पत्र रदद कर दिया गया.
इसके बाद मैदान में बचे तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें 22 वार्ड पार्षदों ने मतपेटी में गुप्त मतदान किया. जिसमें रमेश कुमार को 10, मनीष कुमार को नौ व मोसर्रत परवीन को मात्र तीन वोट प्राप्त हुआ. इस प्रकार रमेश कुमार चीनी ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष बनने के बाद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने रमेश कुमार को शपथ दिलायी. वहीं एसडीओ राजीव नीरज ने उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपे. शपथ पत्र व प्रमाण पत्र प्राप्त कर जब रमेश कुमार चुनाव केंद्र से बाहर निकले तो समर्थकों की भीड़ लग गयी. समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया. इसके बाद नाचने लगे.
किसे कितना वोट मिला
उम्मीदवा प्राप्त वोट
रमेश कुमार 10
मनीष कुमार 09
मोसर्रत परवीन 03
