गुमला

Sarhul Festival : गुमला में 21 मार्च को सरहुल पर्व, जुलूस निकलेगा

Sarhul festival : गुमला में प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव की तैयारी तेज हो गयी है. सरहुल पर्व को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक उरांव (सरना) क्लब दुंदुरिया लोहरदगा रोड में आयोजित की गयी. बैठक में 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल महोत्सव को भव्य रूप से मनाने एवं सांस्कृतिक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सरहुल जुलूस के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया. जिसमें मुख्य संरक्षक चमरा लिंडा मंत्री झारखंड सरकार, सुखदेव भगत सांसद लोहरदगा लोक सभा, डॉ रामेश्वर उरांव पूर्व मंत्री सह विधायक लोहरदगा, सुदर्शन भगत पूर्व सांसद, समीर उरांव पूर्व राज्यसभा सांसद, गीताश्री उरांव पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, दिनेश उरांव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष झारखंड, कमलेश उरांव पूर्व विधायक, शिवशंकर उरांव पूर्व विधायक व डॉ अरुण उरांव आइपीएस अवकाश प्राप्त हैं.

वहीं संरक्षक गंगाधर भगत अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश, पुनई उरांव पूर्व उपविकास आयुक्त, प्रदीप कुमार टोप्पो कोषागार पदाधिकारी गुमला, महादेव उरांव कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल गुमला, सुशील भगत अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग गुमला, रवि लकड़ा कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग गुमला, बली उरांव कार्यपालक अभियंता जिला परिषद गुमला, कविता खलखो डीइओ गुमला, ज्योति खलखो एडीपीओ शिक्षा विभाग गुमला, गौरव उरांव सहायक अभियंता गुमला, उमेश कुमार भगत एसबीआइ लोहरदगा, जगन्नाथ उरांव सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक, गुलाब चंद्र उरांव शिव नगर गुमला, वीरेंद्र किंडो बीडीओ कोलेबिरा, सुशील कुमार खाखा सीओ घाघरा, रामजी तिग्गा निबंधक निबंधन कार्यालय गुमला व हरी उरांव सहायक अभियंता बिजली विभाग गुमला है.

अध्यक्ष जयप्रकाश उरांव बने

सरहुल महोत्सव को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति का चुनाव किया गया. जिसमें अध्यक्ष जयप्रकाश उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष सागर उरांव, उपाध्यक्ष माधुरी भगत, जितिया उरांव, गोविंद टोप्पो चंपानगर, हांदु भगत बड़ाइक मोहल्ला गुमला, मंगलाचरण उरांव कार्तिक नगर गुमला, बसंत उरांव चेटर गुमला, प्रद्युम्न भगत चंडाली गुमला, सचिव दीपनारायण उरांव, सह सचिव कमल उरांव चेटर गुमला, गौरी किंडो चंडाली गुमला, सुनील उरांव चंपानगर गुमला, रामावतार भगत, देवराम भगत, तेंबू उरांव, शिवनंदन उरांव, खुदी भगत दुखी, मीना टोप्पो, जितेश मिंज, गरभू उरांव, देवेंद्र लाल उरांव, महेंद्र उरांव, अनिल उरांव, संजय किंडो, संजय भगत, कोषाध्यक्ष सुखबिहारी उरांव, सह कोषाध्यक्ष, महादीप कच्छप, कृष्णा उरांव, भैयाराम उरांव, महेश उरांव है. इनके अलावा 52 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. सरहुल महोत्सव के सफलतापूर्वक संपादन हेतु पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *