गुमला

Sarkar Aapke Dwar : दो दिनों में 7,793 आवेदन हुए जमा

Sarkar Aapke Dwar : गुमला जिले के पांच प्रखंडों में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया. दो दिनों तक कैंप लगाया गया. जिसमें विभिन्न शिविर स्थलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और आवश्यक सेवाओं हेतु आवेदन समर्पित किये. डीसी प्रेरणा दीक्षित ने कहा है कि कुलाबिरा, सिलाफारी और करौंदी (गुमला प्रखंड), लकेया (सिसई), बघिमा (पालकोट), बीमर्ला (घाघरा) तथा ममरला (बसिया) में आयोजित शिविरों ने लोगों को एक ही स्थान पर अनेक सरकारी सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार इस अभियान के पहले दो दिनों में 7,793 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता और उत्साहपूर्ण सहभागिता को दर्शाता है.

शिविरों में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के साथ स्वीकार और निस्तारित किया जा रहा है. डीसी प्रेरणा दीक्षित ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे आगामी शिविरों में भाग लेकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त करें और अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए आवेदन अवश्य दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *