गुमला

Gumla : गुमला में शौर्य यात्रा 14 दिसंबर को, बजरंग दल के कार्यालय का उद्घाटन

Gumla : गुमला शहर के पुराना नगरपालिका जशपुर रोड गुमला में 14 दिसंबर शौर्य यात्रा कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल के कार्यालय का उद्घाटन किया गया. दीप प्रज्ज्वलित एवं मंत्रोच्चारण कर शौर्य यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. विभाग संयोजक मुकेश सिंह ने कहा है कि गुमला नगर में इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. शौर्य यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है और बहुत जल्द गुमला नगर प्रखंडों के सभी स्थानों पर बैठक भी किया जायेगा.

14 दिसंबर रविवार शौर्य यात्रा कार्यक्रम में माता, बहन, भाई, बंधु सभी शामिल हो सकेंगे. बैठक में संघ प्रचारक सम्मी, विभाग मंत्री केशव चंद्र साय, अध्यक्ष अजय सिंह राणा, विभाग संयोजक मुकेश सिंह, मंत्री मनीष बाबू, उपाध्यक्ष शिवम जयसवाल, जिला संयोजक संतोष यादव, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित कुमार, सेवा प्रमुख अमन राणा, मनोज साहू, सानु साहू, रामदेव सिंह, रोहित राम, मुकेश राम, मनीष मिश्रा, विपुल गुप्ता, श्याम मंत्री, प्रकाश भगत, विकास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *