गुमला

गुमला में नाबालिग से गैंगरेप मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Gumla Crime News : गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना क्षेत्र के मरदा मेला में नाबालिग से गैंगरेप मामले का रायडीह पुलिस ने उदभेदन कर लिया है. मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी छह आरोपियों को शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया की गत 20 फरवरी को रायडीह थाना अंतर्गत ग्राम मरदा घाटो बगीचा के पास मरदा मेला के दौरान एक नाबालिक पीड़िता के साथ जबरन गैंगरेप के आरोप में 08-10 अज्ञात लड़कों के विरुद्ध कांड संख्या 09/26 दर्ज किया गया था. मामले की जांच के लिए एसपी गुमला हारिश बिन जमां के निर्देशानुसार एसडीपीओ चैनपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी शाखा का सहयोग लिया और भौतिक जांच कर अज्ञात लड़कों का नाम-पता का सत्यापन किया गया. जिसके आधार पर आरोपियों के छुपने के संभावित ठिकाने पर लगातार छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में घटना में शामिल सुरसांग थाना के ग्राम कोनकेल निवासी स्वर्गीय इंदर अहीर के पुत्र अभिषेक कुमार (22) व डुमरी थाना के ग्राम कपासगुटरा निवासी स्वर्गीय गंदुर अहीर के पुत्र सुरज गोप (18) को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों घटना में संलिप्ता स्वीकार किया और घटना में शामिल अन्य सहयोगियों का नाम-पता बताया. जिसके आधार पर पालकोट थाना के गोजा निवासी महावीर गोप के पुत्र रोहित गोप (17), स्वर्गीय कृष्णा गोप के पुत्र गुलशन गोप (16), बुधु गोप के पुत्र विकास कुमार गोप (17) व बीरबल गोप के पुत्र सचिन गोप (15) को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सभी युवकों ने बताया कि गत 20 फरवरी को मरदा स्थित महासदाशिव मंदिर वार्षिकोत्सव के अवसर पर नागपुरी कार्यक्रम देखने आये थे.

इसी क्रम में एक लड़का व एक लड़की को अकेले मेला से बाहर जाते देखकर पिछा किया एवं मेला से बाहर अंधेरे में लड़का व लड़की को दौड़ाकर पकड़ लिया और लड़का को मारपीट करके भगा दिया. इसके बाद लड़की को अकेली पाकर घाटो बगीचा के पास गढ्‌डा में ले जाकर सभी के द्वारा नाबालिग पिड़िता से जबरन अवैध दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद वहां से फरार हो गये. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, पुअनि विनय कुमार साव, सूरज टोप्पो व सअनि राजेश कुमार सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *