गुमला

Gumla : अंधविश्वास व गरीबी से निकल भारतीय सेना तक का सफर

Gumla : अंधविश्वास व गरीबी से निकल गुमला के छह युवकों ने भारतीय सेना तक पहुंच गये हैं. गुमला के छह युवकों का भारतीय सेना में चयन होने पर लक्ष्य फिजिकल एकेडमी ने स्वागत किया. ये छह युवक संघर्ष के बाद मेहनत कर भारतीय सेना में नौकरी पाने में सफल रहे हैं. चूंकि, ग्रामीण परिवेश में आने वाले इन छह युवकों में से एक युवक का परिवार अंधविश्वास से परेशान था. गांव के लोग प्रताड़ित करते थे. जबकि अन्य पांच युवकों का परिवार गरीब था. किसी प्रकार बेटों को पढ़ा रहे थे. लेकिन इन मुश्किलों से निकल युवकों ने भारतीय सेना में चयन होकर दूसरे युवकों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये. ये सभी युवक लक्ष्य फिजिकल एकेडमी में रहकर पढ़ाई करते थे.

निदेशक नेल्सन भगत ने कहा कि एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छह वीर युवाओं का चयन देश की सेवा के लिए हुआ है. हिंदुस्तान होटल के मालिक मनीष कुमार हिंदुस्तान व समाज सेवी संतोष झा ने कहा कि इन युवाओं ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है. हमारे बच्चे आज देश की सेवा के लिए चुने गये हैं. हम हमेशा से यही प्रयास करते हैं कि युवा न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनें. वहीं चयनित युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के मार्गदर्शन और कठिन अभ्यास को दिया है. उन्होंने कहा कि एकेडमी ने उन्हें सपने देखने और उन्हें पूरा करने की ताकत दी. चयनित युवाओं में संतोष लकड़ा, अरुण साहू, अनूप उरांव, मनीष उरांव, नंदलाल उरांव व अनमोल उरांव है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *