खेल

State Level School Athletics Competition 2025-26 : हजारीबाग ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

State Level School Athletics Competition 2025-26 : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का समापन शनिवार को हो गया. तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में हजारीबाग ने 108 अंकों के साथ बालक-बालिका के तीनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता.

वहीं, अंडर-14 में लातेहार और साहिबगंज, अंडर-17 में लातेहार और हजारीबाग ने जीता. जबकि, अंडर-19 में रांची और हजारीबाग ने चैंपियनशिप अपने नाम की. सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में साहिबगंज के आयुष कुमार, रांची की अनुष्का तिर्की, बोकारो के मो साजिद और जेएसएसपीएस रांची की पूनम कुमारी शामिल रहीं. यह आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया गया था.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक थे. जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे और संघ अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह मौजूद थे. अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर काफी संख्या में संघ के पदाधिकारी व खेलप्रेमी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *