गुमला

Gumla : गुमला में सुड़ी समाज की पहल, दो परिवारिक विवादों को सलटाया

Gumla : गुमला सुड़ी समाज की आवश्यक बैठक समाज के धर्मशाला में समाज के अध्यक्ष दिलीपनाथ साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य दो परिवारों के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवाद का निपटारा करना था. साथ में समाज के कुछ आवश्यक विषयों पर चर्चा भी किया गया. दिलीपनाथ साहू ने बताया कि आज का मामला आवेदक बसिया प्रखंड के सरूडा ग्राम निवासी रामलाल साहू की पुत्री शांति देवी और लड़का पक्ष ग्राम अरमई गुमला निवासी संजय साहू के पुत्र विष्णु साहू के बीच का था. दोनों का विवाह 15 वर्ष पहले हो चुका है और उनकी दो पुत्र एक 11 वर्ष व दूसरा 8 वर्ष का है. लेकिन वापस की घरेलू विवाद के कारण कुछ दिनों से अलग-अलग रह रहे थे.

गुमला सुड़ी समाज के उपस्थित सभी पदाधिकारी के संयुक्त प्रयास से दोनों परिवार पुनः साथ जीवन जीने के लिए सहमत हो गये. भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा. मौके पर समाज के धर्मशाला का किराया के बारे में भी चर्चा हुई. इसमें सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि पूरा धर्मशाला पांच रूम, हॉल और किचन का समान है. इसके लिए किराया का रेट भी तय कर दिया गया है. समाज द्वारा सर्वसमिति से यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में कोई भी सदस्य व्यक्तिगत रूप से किसी पर टीका टिप्पणी या समाज से अन्यत्र विषय पर मैसेज डालते हैं, तो वर्तमान अध्यक्ष व सचिव उन्हें तत्काल ग्रुप से रिमूव करने के लिए स्वतंत्र हैं.

ग्रुप में बेवजह ज्यादा फोटो, वीडियो डालने वालों को भी इस ग्रुप से अध्यक्ष व सचिव रिमूव कर सकते हैं. मौके पर बद्री कुमार गुलशन, तपस कुमार लाल, महावीर प्रसाद साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू, मोहन साहू, शिवप्रसाद साहू, रविंद्रनाथ साहू, सूरज कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, कैलाश प्रसाद, संदीप प्रसाद, मनोज प्रसाद, संजय कुमार, प्रमोद साहू, बसंत साहू, खुशबू कुमारी, मुकेश कुमार साहू, अमर कुमार, वरुण कुमार, सुधीर कुमार, राजेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, अनिल प्रसाद साहू, रितु राज गुलशन, लोचन साहू, काजल कुमार और समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *