खेल

Gumla : गुमला के सुजल कुमार ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता रचा इतिहास

Gumla : गुमला जिले के लिए गर्व का पल है. सुजल कुमार ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (जो कि इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजन हुआ) में अंडर-14 की 4×100 मीटर रिले दौड़ में झारखंड टीम के लिए कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी व अपने जिला की पहचान दिलाया है. यह खिलाड़ी गुमला के आवासीय एथलेटिक्स परीक्षण केंद्र में नियमित अभ्यास से राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में पदक हासिल किया है.

बताया गया कि सुजल कुमार आवासीय एथलेटिक्स परीक्षण केंद्र गुमला के कोच मनोज कुमार के मार्गदर्शन में परीक्षण प्राप्त कर रहे हैं. सुजल कुमार की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के परिणामस्वरूप उन्होंने झारखंड और गुमला को गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष महावीर राम लोहरा ने कहा कि गुमला से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुजल की सफलता पूरे झारखंड के लिए प्रेरणादायक है. आने वाले समय में गुमला में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभात रंजन तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज साहू, प्रशिक्षक मनोज कुमार, गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड से समानित ग्रामीण कोच रिजवान अली, महिला आवासीय केंद्र की कोच वीणा केरकेट्टा, कृष्णा उरांव, तेम्बू उरांव, शंभु कुमार, अनिता बेक, शुभम, रोहित, मनीष एक्का, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों ने सुजल को शुभकामनाएं व बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *