गुमला

Sisai News : सिसई मेन रोड में सूर्या पेट्रोल पंप का उद्घाटन

Sisai News : गुमला रोड स्थित सिसई मेन रोड के समीप सूर्या पेट्रोलियम का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर उद्घाटन किये. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप दूर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. अब जब मेन रोड के समीप में ही पेट्रोल पंप खुल गया है तो लोगों को पेट्रोल भराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और इस क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी. बताया गया कि इसके अलावा पेट्रोल पंप में मिलने वाले नियमित सुविधा शौचालय, स्वच्छ पानी, एयर फिलिंग जैसे कई सुविधाएं भी मुफ्त में मिलेगी. इस तरह से इस क्षेत्र के लोगों को सूर्या पेट्रोलियम के खुलने से काफी राहत हुआ.

ज्ञात हो कि इस क्षेत्र के लोग कई कमर्शियल वाहन टेंपो, बस, ट्रक, हाइवा इत्यादि वाहन चलाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे में उन्हें पेट्रोल या डीजल भराने के लिए काफी दूर जाने कि अब जरूरत नहीं पड़ रही है. उद्घाटन के समय फीता काटने के अलावा नारियल भी फोड़ा गया और पुरोहित द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ उद्घाटन हुआ. मौके पर सिसई पंचायत की मुखिया शकुंतला उरांव, लाकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी, उत्तरी बरगांव पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य जाकिर अंसारी, मोहम्मद उमर फारूक अंसारी, मनभरन उरांव, रोहित शर्मा, धनपत साहू, मनीष कुमार समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *