गुमला

Gumla Accident: गुमला में तीन हादसे, तीन की मौत

Gumla Accident: गुमला शहर के पालकोट रोड बहेराटोली के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सक पीसीके भगत की देखरेख में इलाज चल रहा है. सड़क हादसे में घायल मदन बैठा ने बताया की पालकोट से चालक सहित करीब आधा दर्जन लोग ऑटो में सवार होकर सोमवार करीब 1.00 बजे गुमला आ रहे थे. तभी बहेराटोली के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. तभी रोड पर आ रही ऑटो चालक ने ऑटो की गति धीमी कर दी. तभी पीछे से एक अलग बाइक तेज रफ्तार में आकर सीधे ऑटो को टक्कर मार दिया. जिससे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. घटना के बाद बाइक और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो मौके से फरार हो गया. जबकि ऑटो को टक्कर मरने वाला बाइक सवार रामप्रसाद मुंडा रेकमा निवासी और ऑटो में सवार रामेश्वर बैठा, कुंदेश्वर बैठा व मदन बैठा तीनों भाई धोबी मोहल्ला पालकोट के हैं. जिसे  स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल टुकटुक ऑटो द्वारा लाया गया. जहां पर इलाज के क्रम में रामेश्वर बैठा को गंभीर चोट लगी थी. जिसकी मौत हो गयी. जबकि अन्य लोगों को मामूली सी खरौंच आयी है.

कामडारा में ठोकर के कारण ऑटो पलटा, बच्चे की मौत

कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप बने ब्रेकर में असंतुलित होकर एक ऑटो के पलटने से ऑटो सवार दस वर्षीय बिकू साहू की मौत घटनास्थल पर हो गयी. यह घटना रविवार की रात लगभग पौने आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि बसिया थाना के गांव कुलुसेरा का एक परिवार के कुछ महिलाएं सुबह में ऑटो में सवार होकर गांव गनालोया में मुंहजुट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. वापसी के क्रम में पोकला गेट रेलवे फाटक के समीप उक्त ऑटो ब्रेकर में उछाल खाते हुए असंतुलित होकर पलट गया. ऑटो मे सवार एक दस वर्षीय बालक बिकु साहू (पिता रिझू साहू) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. इधर घटना की खबर लगते ही कामडारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन इस घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने ब्रेकर को हटाने अथवा ब्रेकर पर व्हाइट मार्किंग का निशान लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. पुलिस ने सभी ग्रामीणों को समझाने बुझाने और ब्रेकर हटवा देने का आश्वासन देकर जाम हटाया. इसके बाद कामडारा पुलिस शव को कब्जे में ली. वहीं घायल एक महिला को इलाज के लिये सीएचसी कामडारा में भर्ती कराया है.

घाघरा में  किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया, पुलिस कर रही जांच

घाघरा. थाना क्षेत्र के गोरियाडीह निवासी किसान बासु उरांव (60) ने गत रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घाघरा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. पुलिस किसान के आत्महत्या मामले की जांच कर रही है. मृतक के परिजन गणेश उरांव ने बताया कि बासु उरांव रविवार सुबह अपने मवेशी को लेकर खेत की ओर चराने के लिए ले गया था. बाद में ग्रामीणों से पता चला कि वह करंज पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. उन्होंने बताया कि बासु खेतीबारी के साथ गांव-घर में ढोल बजाने का भी काम करता था. उसकी सात बेटियां हैं. सभी बेटियों की शादी हो चुकी है. वह घर में अपनी पत्नी के साथ रहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *