Tourist Places Gumla: वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है नवरत्न गढ़, इतिहास जानना है तो जरूर आये
Tourist Places Gumla: नवरत्न गढ़, जिसे डोइसागढ़ भी कहते हैं. यह विश्व धरोहर है. नववर्ष में यहां घूमने फिरने के अलावा इतिहास जानना है तो जरूर आये. रांची व गुमला मार्ग पर स्थित सिसई प्रखंड में नगर गांव हैं. सिसई से पांच किमी दूर नगर गांव है. जहां नवरत्नगढ़ है. यहां मुगल साम्राज्य व नागवंशी राजाओं का इतिहास छिपा है. यह गांव अपने अंदर ऐतिहासिक धरोहर नवरत्न गढ़ को समेटे हुए है. आज इसका नाम वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है.
डोइसागढ़, नवरत्न गढ़, रानी लुकई, कमल सरोवर, कपिलनाथ मंदिर, भैरव मंदिर अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व नयनाभिराम प्राकृतिक दृश्य के कारण पर्यटकों को अपनी ओर सहज तरीके से आकर्षित करता है. यह छोटानागपुर के नागवंशी राजाओं के ऐतिहासिक धरोहर है. नागवंशी राजाओं द्वारा बनाये गये अमूल्य भवन जो खंडहर हो गये थे. उसे बचाने का प्रयास हो रहा है. पुरातत्व विभाग संरक्षण करने में लगा हुआ है. खंडहर भवनों की मरम्मत की जा रही है. इतिहास के अनुसार मुगल साम्राज्य से बचने के लिए राजा दुर्जन शाह ने इसे बनवाया था. नवरत्न गढ़ के चारों तरफ खाई था और यहां घुसने का एक मात्रा पहाड़ी रास्ता हुआ करता था. इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजा दुर्जन शाह ने नवरत्नगढ़ को अपनी राजधानी बनाया था. लेकिन कलांतार में समय बदला. कई भवन जमींदोज हो गये.
कुछ भवन अभी भी शेष हैं. खाई समय के साथ खत्म हो गया और वह समतल जमीन का रूप ले लिया है. यह ऐतिहासिक स्थल नववर्ष में घूमने का बहुत ही अच्छा स्थान है.
