Accident News : पिकअप की टक्कर से टुकटुक पलटी, चालक सहित छह युवक घायल
Accident News : सोमवार की शाम लगभग 5.00 बजे बांसडीह घाटी के समीप टुकटुक वाहन को अज्ञात पिकअप ने साइड से टक्कर मार दी. टक्कर लगने से टुकटुक असंतुलित होकर पलट गयी. जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना में रोहित टोप्पो (18 वर्ष) निवासी चांदली, सुजीत उरांव (23 वर्ष) और श्रवण गोप (23 वर्ष) घायल हो गये.
सभी लोग चालक सहित कुल छह लोग टुकटुक में सवार थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को रोहित टोप्पो, सुजीत उरांव, श्रवण गोप और उनके अन्य दो साथी (सभी गाढ़सरू निवासी) टुकटुक बुक कर परसा गये हुए थे. वहां से लौटने के दौरान बांसडीह घाटी के समीप गुमला से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने साइड से टक्कर मार दी. जिससे टुकटुक पलट गयी और उसमें सवार लोग गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.
वहीं टुकटुक चालक भी अपना वाहन लेकर मौके से भाग निकला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दूसरे ऑटो से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया. रोहित टोप्पो को गंभीर चोट लगी है. जिसे भर्ती कर दिया गया है. बाकी लोगों को डॉक्टर असीम मिंज द्वारा प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दिया गया.
