गुमला

गुमला में दो लोगों ने की आत्महत्या, एक की तालाब में डूबने से मौत

गुमला जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. दो लोगों ने आत्महत्या की. जबकि एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. तीनों मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. पहली घटना में सदर थाना क्षेत्र मुरकुंडा कोलंबी निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार अपने घर की छत में रस्सी के सहारे मंगलवार की रात 7:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसका बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया. भाई नायमन खड़िया ने बताया कि कुछ दिनों से मृतक नवीन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. जिसके कारण मंगलवार रात को अपने घर के अंदर दरवाजा बंद कर लिया और रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया. काफी देर होने के बाद उसकी पत्नी द्वारा जानकारी दी गयी तो हमलोगों ने घर का दरवाजा थोड़ा अंदर देखा तो फांसी पर लटके हुए हैं. जिसे उतार कर थाना को खबर कर दिया गया था. मृतक के एक बूढ़ी मां, पत्नी साहित्य आठ साल का बच्चा है. घर में अकेले खेतीबारी कर कमाने खाने वाला व्यक्ति था. इस घटना से उसके घर में आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है.

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

दूसरी घटना गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु ढौठाटोली की है. गांव की 45 वर्षीय कल्पना केरकेट्टा अपने घर में दरवाजा बंद कर बुधवार की सुबह 7:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद पति और बेटा द्वारा दरवाजा खुलवाने पर नहीं खोला. जिसे पति द्वारा कुंडी उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया. जहां रस्सी के सहारे पत्नी को फांसी पर झूलता देखा. यह देख पड़ोसी को खबर करते हुए गुमला थाना को खबर कर दिया गया. गुमला थाना के एएसआइ अखिलेश ठाकुर द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. जहां पोस्टमार्टम कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार पति और बच्चों द्वारा पैसे की मांग को लेकर घर में आपसी विवाद हुई थी.

बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के छोटा अंबवा गांव की है. गांव के कलाम अंसारी के पुत्र आठ वर्षीय हफाज अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जिसे परिजन द्वारा थाना को सूचना करते हुए बुधवार दिन को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हफाज अंसारी अपनी नानी के घर करकरी गया हुआ था. जहां मंगलवार दोपहर को अपने मामा के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था. जहां तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *