गुमला

Gumla News: भूतपूर्व सैनिक विनोद मिंज को मिली धमकी

Gumla News: गुमला जिला सैनिक कल्याण संगठन गुमला के पूर्व अध्यक्ष सह भूतपूर्व सैनिक विनोद मिंज को धमकी मिली है. इस संबंध में श्री मिंज ने गुमला डीसी व एसपी सहित जिले के कई अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी सुरक्षा व धमकी देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग किया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि कुछ लोगों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उसे धमकी दी है. समाज आपको मारेगा कहकर मैसेज किया गया है. उन्होंने धमकी देने वाले लोगों के नाम व मोबाइल नंबर भी डीसी व एसपी को उपलब्ध कराया है.

श्री मिंज ने कहा है कि कुछ लोगों ने शहीद अलबर्ट एक्का की पुरानी प्रतिमा को हटाकर नयी प्रतिमा लगाने मुददे पर विरोध किया था. परंतु, मैं शहीद की प्रतिमा लगाने के पक्ष में हूं. साथ ही जिस स्थान पर शहीद की प्रतिमा लग रही है. उस स्थान के सुंदरीकरण की भी मांग किया हूं. जिससे कुछ लोग नाराज हो गये और मुझे धमकी दे रहे हैं. उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *