गुमला

Bharno : जंगली हाथी के हमले से घर की दीवार गिरी, दीवार में दबकर पांच माह की बच्ची की मौत

Bharno : भरनो प्रखंड स्थित करंज थाना के सरगांव पतराटोली गांव में सोमवार की रात एक जंगली हाथी के उत्पात के बीच एक पांच माह की मासूम बच्ची अमिता उरांव की मौत हो गयी. हाथी ने खेतों में लगे किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है. रात में हाथी सरगांव पतराटोली गांव में घुस गया और काफी उत्पात मचाया. गांव में घुसने के बाद हाथी ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया. इसी दौरान हाथी ने गांव के चंदन उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

हाथी ने चंदन के घर की मिट्टी की दीवार को गिरा दिया. उस समय चंदन उरांव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने घर में सोये हुए थे. आवाज होने के बाद चंदन की पत्नी अपने पांच वर्षीय बेटे को लेकर घर से बाहर भागकर जान बचायी. लेकिन उसकी बेटी अमिता वहीं रह गयी. मिट्टी की दीवार अमिता के ऊपर गिरी. जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं बेटे को लेकर भागने के क्रम में चंदन की पत्नी भी घायल हो गयी. इस घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई तो गांव में भगदड़ और चीख-पुकार शुरू हो गयी. किसी प्रकार हाथी को गांव से बाहर निकाला गया. ग्रामीणों में भयवश रातभर जगे रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *