Gumla Accident News : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Gumla Accident News : घाघरा थाना क्षेत्र के मौनीदह पुल के समीप सोमवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतकों में पौड़ी ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार व 19 वर्षीय अजीत उरांव का नाम शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही थानेदार मोहन कुमार सिंह व एएसआइ गणेश दास घटनास्थल पहुंचे. दोनों शव को बरामद कर घाघरा थाना ले आया है. जानकारी के अनुसार दोनों पौड़ी गांव के रहने वाले हैं. दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर आदर गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे. वहां से लौटने के दौरान पौड़ी सरना गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हुई और दोनों का मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता करने में लग गयी है. घटना काफी दर्दनाक था. घटना के वक्त कोई भी प्रत्यक्षदर्शी घटना को नहीं देखा. घटना की सूचना मिलते ही गांव के सभी लोग घटनास्थल पहुंच गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे. दोनों शव को बरामद कर थाना ले आया गया है. सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा.
