गुमला

Gumla : प्रशासक ने अध्यक्ष से किया दुर्व्यवहार, मामला गरमाया

Gumla : नगर परिषद गुमला की पहली महिला अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी के साथ प्रशासक मनीष कुमार ने दुर्व्यवहार किया है. जिससे मामला गरमा गया है. प्रशासक के रवैये से नाराज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने उसे गुमला से हटाने की मांग की है. साथ ही उनके कार्यकाल में जितने भी काम हुए हैं. उन योजनाओं की जांच की मांग की है.

मामला इतना गरमा गया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने इसकी शिकायत गुमला उपायुक्त से करते हुए प्रशासक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अध्यक्ष का आरोप है कि प्रशासक ने आदिवासी अध्यक्ष को बेइज्जत किया है. प्रशासक को बात करने नहीं आता है. उपाध्यक्ष ने कहा है कि नप प्रशासक बात करने नहीं जानते. वे अध्यक्ष व प्रशासक को अनपढ़ समझ रहे हैं. जनता के प्रति जो जवाबदेही है. उससे वे भागना चाहते हैं. प्रशासक मनीष कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि अध्यक्ष अभी नयी है. उन्हें नगरपालिका के नियम कानून की जानकारी नहीं है. मैंने उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया है.

मामला इस प्रकार है

जैसा की नगर परिषद में अध्यक्ष के कार्यालय में हुई घटना की बात सामने आयी है. 27 मार्च को रामनवमी है. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एक ही कार्यालय में बैठे थे. शहर की साफ सफाई व पानी सप्लाई की व्यवस्था और गैस आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे. तभी साफ सफाई व पानी सप्लाई की स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रशासक को अध्यक्ष के चेंबर में बुलाया गया. प्रशासक कार्यालय में घुसे और सीधे कुर्सी में जाकर बैठ गये. बात शुरू हुई ही थी कि माहौल गर्म हो गया. कार्यालय में हाई-वोल्टेज माहौल होने के बाद प्रशासक नगर पालिका के नियम कानून की बात करते हुए अध्यक्ष के कार्यालय से निकलकर अपने कार्यालय में आकर बैठ गये. प्रशासक के इस व्यवहार से नाराज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी अपने कार्यालय से निकले गये. इसके बाद प्रशासक के खिलाफ लिखित आवेदन तैयार किया गया. आवेदन उपायुक्त के नाम लिखी गयी है. साथ ही अध्यक्ष के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर गुमला एसटी/एससी थाना में भी प्रशासक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *