गुमला

विधायक ने किया बरांदा गांव में 2.37 करोड़ रुपये की पक्कीकरण सड़क का भूमि पूजन

भरनो प्रखंड के बरांदा गांव से लोंगा तक तक 3.5 किलोमीटर तक बनने वाली पक्कीकरण सड़क का गुरुवार को विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने भूमि पूजन किया. उक्त सड़क ग्रामीण कार्य विभाग गुमला के द्वारा 2.37 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जायेगा. मौके पर ग्राम प्रधान सह पहान बुद्धू उरांव और कृष्णा उरांव के अगुवाई में विधायक ने विधि-विधान से पूजा अर्चना किया एवं नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया. विधायक ने कहा कि इस सड़क में ग्रामीणों में चलने में काफी परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क को पक्कीकरण कराने हेतु अनुशंसा करने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने वाला है.

विधायक ने कहा कि इस सड़क के पक्कीकरण होने से कई गांवों के लोगो को आवागमन में सुविधा मिलेगी. खासकर बरसात के दिनों को लोगों को काफी लाभ मिलेगा. मौके पर विधायक के निजी सहायक अभिषेक लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा, सुकेश उरांव, विभाग के जेई चंदन भगत, लक्ष्मीकांत उरांव, संवेदक पन्ना लाल साहू, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सकीम अंसारी, अनिल उरांव, पूर्व मुखिया बुधराम उरांव, पंसस फूलकुमारी केरकेट्टा, राजेश्वरी उरांव, सोबराती अंसारी, कलाम दरवानी, पतरस लकड़ा, जाबिर फरास, हजरत अंसारी, कर्मा उरांव, हबीब अंसारी, कलाम अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *