गुमला

बंदूक लेकर घर में घुसा दबंग, वृद्ध दंपती को बिस्तर से घसीटकर पीटा

बसिया थाना के गांगड़ा होंजोर गांव में आधी रात उस वक्त चीख-पुकार मच गयी. जब गांव का एक दबंग युवक नशे की हालत में वृद्ध दंपती के घर में घुस गया और बंदूक की बट से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में वृद्ध महिला का हाथ टूट गया. जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गये. पीड़िता रश्मि कुल्लू ने बताया कि बीती रात वह अपने पति अंजोर कुल्लू के साथ घर में सो रही थीं. तभी गांव का दबंग अर्जुन राम जो पूर्व में अपराधी था. उग्रवादियों से भी संबंध था. अचानक वह दरवाजा धक्का देकर घर में घुस आया. घर में घुसते ही वह गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते बंदूक की बट से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. घायल दंपती के मुताबिक आरोपी का गुस्सा इतना खतरनाक था कि वह उन्हें बिस्तर से घसीटकर नीचे पटकता रहा.

वृद्ध दंपती रहम की गुहार लगाते रहे. लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं पड़ा. हमले में रश्मि कुल्लू का हाथ टूट गया. जबकि अंजोर कुल्लू के शरीर पर गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अर्जुन राम का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है. गांव में उसकी दबंगई और आये दिन होने वाली गाली-गलौज से लोग पहले से परेशान थे.

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में उनके बेटे के साथ भी मारपीट कर चुका है. घटना की जानकारी मिलते ही बसिया थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया. इधर शनिवार की रात करीब 9.00 बजे घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया. जहां दोनों का उपचार जारी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *