गुमला

गुमला जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गुमला जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) की नई कार्यकारिणी समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से आगामी पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस भवन रांची से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है. नई कार्यकारिणी में विभिन्न विधानसभा, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति मनायी गयी है. घोषित सूची में मानिकचंद साहू, सुजीत जायसवाल, रोहित उरांव, मनीष कुमार हिंदुस्तान, निशांत कुमार दूबे, अरुण कुमार, सीता देवी और अख्तर अली को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं महासचिव पद पर चंद्रशेखर उरांव, बैबुल अंसारी, संतोष कुमार गुप्ता, सुशील कुमार होता, गंगा उरांव, साहिद वारसी, बिजय ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, अरुण पांडेय, कृष्णा कुमार लोहरा, अल्बर्ट तिग्गा, आशीष नाथ साहदेव, रफी अली सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में सचिवों की नियुक्ति की गयी है. सचिव पद पर रजब अंसारी, मो खालिद शाह, जहांगीर आलम, रामनिवास प्रसाद, ओरयानी बाड़ा, अभय चौधरी, सुनीता टोपनो, राजू कुमार साहू, राजू उरांव, फिरोज आलम, विजय बिरहोर, प्रेम दत्ता, भैयाराम उरांव, सागीर आलम बबलू, मंसूब अंसारी, नसीम ताज, दीपक कुमार, रघुनंदन प्रसाद, राजेश टोप्पो, राजेश्वर एक्का, जयवंती एक्का, निरंजन बाड़ा, भूषण सिंह, सुशाना लकड़ा एवं इबरार अंसारी को मंडल एवं नगर परिषद क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

जिला अध्यक्ष ने क्या कहा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा है कि नई कार्यकारिणी पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना होगा और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा. राजनील तिग्गा ने कहा कि “प्रदेश नेतृत्व ने जिन साथियों पर भरोसा जताया है. वे निश्चित रूप से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे. आने वाले दिनों में संगठन को और सक्रिय बनाकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जायेगा. कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आदिवासी समाज की आवाज उठाती रही है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *