गुमला

रात को पुलिस बल लेकर निकली एसडीपीओ, नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

गुमला के चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने शनिवार की रात को नशा के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाले दुकानों में छापामारी कर चैनपुर प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल के घर से लगभग 200 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर जप्त किया है. बता दे की प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल अपने किराना दुकान में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री करता रहा है. रोजाना सुबह से शाम तक दीपक जायसवाल के दुकानों के इर्द-गिर्द नशाखोरों की भीड़ लगी रहती है.

पूर्व में भी चैनपुर प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल अवैध शराब बिक्री मामले पर कई बार जेल जा चुका है बताया जाता है. प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ-साथ नकली शराब की भी बिक्री बड़े पैमाने पर करता है. अवैध नकली शराब के सेवन करने से चैनपुर सहित आसपास के युवा युवक्ति इसके शिकार हो रहे हैं. इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने सराहना किया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम अवैध रूप से शराब बिक्री से स्कूली छात्र-छात्रा भी इसके शिकार हो रहे हैं. जिससे स्थानीय अभिभावक काफी चिंतित रहते हैं. खुलेआम अवैध शराब की बिक्री से चैनपुर के लोग काफी परेशान हैं. इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के दुकान पहुंचते ही शराब विक्रेता दीपक जायसवाल भाग निकला. पुलिस शराब को जप्त कर थाने ले गई है. वहीं आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है. साथ ही शराब विक्रेता की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की जा रही है. इधर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कम्प मच गया है. वहीं पुलिस की इस कारवाई से स्थानीय लोग में खुशी देखी गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *