गुमला

आम जनता व व्यापारी वर्ग को हो रही परेशानियों को लेकर चेंबर की पांचवीं बैठक संपन्न

गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स की पांचवीं बैठक सिद्धि विनायक स्थित चेंबर कार्यालय में चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत सचिव प्रणय कुमार द्वारा पिछले बैठक में लिये गये प्रस्तावों की जानकारी दी गयी. जिस पर अध्यक्ष ने एक-एक कर एक माह में किये गये कार्यों की जानकारी हाउस के सामने रखी. चेंबर के पंचम बैठक में मुख्य रूप से आम जनजीवन और खासकर व्यापारियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए माप तौल विभाग से मुलाकात कर कैंप लगवाने पर चर्चा हुई.

साथ ही शहर में नो एंट्री से हो रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीसी व एसपी से मिलकर विंडो की मांग रखने पर चर्चा हुई. वैश्विक संकट के कारण डीजल से चलने वाली जेनरेटर के लिये डीजल की व्यवस्था की मांग के लिये डीएसओ से बात करने पर सहमति बनी. साथ ही चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जिला मुख्यालय में आये दिन हो रही चोरी, छिनतई, गांधी मैदान पार्क में बन रहा नशा का अड्डा व व्यापारियों के घर हो में हुई चोरी पर अविलंब दोषियों पर कार्रवाई करने को लेकर प्रस्ताव रखा गया.

बैठक में अध्यक्ष राजेश लोहानी ने व्यपारियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सबों को एकजुटता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया. बैठक की समाप्ति की घोषणा उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने की. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष पद्म साबू, दिनेश कुमार अग्रवाल, दामोदर कसेरा सहित निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, चेंबर उपाध्यक्ष अभिजीत जयसवाल व बबलू वर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, रितेश गुप्ता, कार्यकरणी सदस्य मुन्नीलाल साहू, संजीव मालानी, गुरमीत सिंह, पंकज खंडेलवाल, आदित्य गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष केशरी, उप समिति के सदस्य शेखर अग्रवाल, मोहम्मद शाहनवाज, कुणाल कुमार, पंकज सोनी, विनोद विश्वकर्मा बृज किशोर फोगला सहित कई अन्य शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *