देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
रायडीह के सुरसांग थाना की पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ सन्याकोना हर्राटोली निवासी भुनेश्वर प्रधान 26 वर्षीय पिता स्वर्गीय बुधना प्रधान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है. थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी की एक युवक हथियार लेकर सन्याकोना गांव के आस पास घुम रहा है.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता के अगुवाई में सुरसांग पुलिस ने युवक को गांव मे घेरकर पकड़ लिया और उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया. पूछताछ के दौरान अपराधी ने बताया की यह हथियार उसके भाई दशरथ प्रधान का है जो अभी रेप केस के आरोप में जेल में बंद है. उसका हथियार घर पर रखा हुआ था. जिसे निकालकर लोगों में धौंस जमाने के लिए निकला था. वहीं सुरसांग पुलिस ने कानून प्रक्रिया करते हुए अपराधी भुनेश्वर प्रधान को आज देर शाम जेल भेज दिया है.
