गुमला

आदिवासी लोहरा समाज जिला इकाई का पुनर्गठन

गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित रौनियार धर्मशाला में आदिवासी लोहरा समाज जिला इकाई गुमला का पुनर्गठन सह चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ. समाज के सदस्यों की सर्वसम्मति से शिवम कुमार लोहरा को पुनः जिलाध्यक्ष चुना. वहीं शिवदेव लोहरा को महासचिव, जबकि देवपाल लोहरा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. चुनाव में जिले के 12 प्रखंडों से आये प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं चुनाव पदाधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढ़ंग से संपन्न हुई. इस दौरान समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.

चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में केंद्रीय कमेटी के सदस्य बालमुकुंद लोहरा, अभय कुंवर, प्रीतसाईं लोहरा, सीता देवी, पुष्पा देवी, महावीर वर्मा, अरविंद लोहरा, मुकेश लोहरा, गोविंद लोहरा, मौजी लाल आदि ने निर्वाचन कार्य का संचालन किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोहरा ने किया. मौके पर वीरेंद्र लोहरा, पितांबर लोहरा, विकास इंदवार, रमेश लोहरा, जीतू लोहरा, संबल लोहरा, महिपाल लोहरा, मनोज लोहरा, सुखसारन लोहरा, गोविंद लोहरा, मुकेश लोहरा, कलिंन्द्र लोहरा, कर्मा लोहरा, चेतमैन लोहरा, करमचंद लोहरा, जगेश्वर लोहरा, रामचंद्र लोहरा, विनोद लोहरा, लवंग लोहरा आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *