जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
गुमला सदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये. जबकि घर में तोड़फोड़ किये जाने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित पक्ष ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
भुक्तभोगी रूपेश कुमार राम के अनुसार उसकी शादी 21 जून को निर्धारित है और इसी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं. परिवार के लोग घर के परिसर में दीवार निर्माण एवं एल्बेस्टस लगाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद शुरू हो गया.
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कई लोगों ने मिलकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की शिकायत की है. हमला करने वाले 14 से 15 लोगों के नाम है. घटना में सागर राम, मालती देवी, पूनम कुमारी, रितु कुमारी और पूजा कुमारी घायल हो गये. परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान घर में लगे निर्माण सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया गया.
घटना के बाद घायलों का इलाज कराया गया. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
