गुमला

पालकोट : सड़क को लेकर अंबाटोली के लोगों ने किया ऐलान, रोड नहीं तो वोट नहीं

शासन-प्रशासन की उपेक्षा का दंश झेल रहे पालकोट प्रखंड के बघिमा पंचायत अंतर्गत बघिमा अंबाटोली के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क की मांग को लेकर आगामी चुनावों में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है. गांव की सड़क कच्ची है. कच्ची सड़क बरसात में चलने के लायक नहीं रहती है. गांव के लोग मिलकर हर साल श्रमदान से सड़क की मरम्मत करते हैं. ऐसे तो किसी-किसी दिन बमौसमी बारिश हो ही रही है, लेकिन इस साल का बारिश का मौसम भी सिर पर है.

बारिश के मौसम के देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है. ननकु चीक बड़ाईक, रंजीत चीक बड़ाइक, प्रदीप खड़िया, आशीष, बुधनी देवी, सुमित्रा देवी, बंधनी देवी, सोमरा खड़िया, सरजु खड़िया, सावन लोहरा, मठा खड़िया, अनिल डुंगडुंग सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अंबाटोली बस्ती से जाबरा पुल मेन रोड तक करीब डेढ़ किमी और लंगड़ा खड़िया के खेत के समीप से लेकर ननकु चीक बड़ाईक के घर तक करीब 700 मीटर लंबी मुख्य सड़क है. सड़क कच्ची है. सड़क में कई जगहों पर छोटे-बड़े गड्ढे हैं. जिस कारण आवागमन करने में दिक्कत होती है. सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है. कच्ची सड़क में कई जगहों पर गड्ढा होने और बारिश के बाद सड़क पर फिसलन होने कारण भारी परेशानी होती है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को होती है.

ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग पंचायत के मुखिया के समक्ष अनेकों बार अपनी समस्या रख चुके हैं. मुखिया के उदासीन रवैये को देखते हुए पालकोट बीडीओ और विधायक के समक्ष भी समस्या रख सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं. विधायक द्वारा कालीकरण सड़क बनवाने की बात कही गयी है, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी है. हर साल की तरह इस साल भी पैसा चंदा कर मिट्टी गिरवाकर सड़क की मरम्मत करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने कहा कि अब जब रोड नहीं बनेगा. आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *