रविदास पंचायत समिति आंबेडकर नगर का चुनाव संपन्न, कुंदन राम फिर बने अध्यक्ष
रविदास पंचायत समिति आंबेडकर नगर गुमला की बैठक में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. निर्वाचन प्रक्रिया समाज के संरक्षक डोमन राम मोची एवं टिबरा राम की देखरेख में संपन्न हुई. चुनाव में सर्वसम्मति से कुंदन राम को पुनः अध्यक्ष चुना गया. वहीं संजय राम को दोबारा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
उपाध्यक्ष पद पर युवा समाजसेवी रूपेश कुमार सनी का चयन किया गया. सूरज राम को उप सचिव, विकास भूषण को कोषाध्यक्ष तथा दिलीप राम को भंडारपाल बनाया गया. बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता को लेकर चर्चा की गयी. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर वार्ड पार्षद लखन राम, कुंवर राम, गणेशा राम, प्रदीप कुमार, अमरदीप, अनुज, अशोक राम, राजू रंजन राम, अमरनाथ राम, सौरव राम, अखिलेश अंबेडकर, रामबचन राम, सुरेश राम, मनोज राम, दुर्गा राम सहित रविदास पंचायत समिति के कई सदस्य उपस्थित थे. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गयी तथा समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया.
