गुमला

शादी के 15 दिन बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के लूटो पनसो गांव में शनिवार को 23 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान मुर्शिद अंसारी (23) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मुर्शिद गांव में सैलून का काम करता था. शनिवार को उसने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

रविवार को पोस्टमार्टम किया गया. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. परिजनों ने बताया कि मुर्शिद की शादी महज 15 दिन पहले ही हुई थी. अभी उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि यह दुखद घटना घट गयी. इधर सूचना के बाद गांव पहुंचे मुर्शिद अंसारी के ससुराल वालों ने हंगामा किया. उसके घर वालों पर कई तरह के आरोप लगाये. प्रबुद्ध लोगों की पहल पर मामला शांत कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *