दिनदहाड़े महिला से मोबाइल झपटकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश
गुमला के पालकोट थाना अंतर्गत कोलेंग गांव की रहने वाली आरती केरकेट्टा से बाइपास जैविक पार्क के समीप बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने पालकोट थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन के अनुसार, आरती केरकेट्टा सात जून की शाम करीब 7.00 बजे अपनी सहेलियों के साथ जैविक पार्क की तरफ से घर की ओर लौट रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसके हाथ से मोबाइल फोन ले लूटकर भाग निकले. इसके बाद दोनों आरोपी मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये.
पीड़िता ने बताया कि छीना गया मोबाइल उनका निजी उपयोग का था. जिसमें महत्वपूर्ण संपर्क और अन्य जरूरी जानकारी मौजूद थी. घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की और पुलिस से मोबाइल बरामद करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पीड़िता ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने और मोबाइल बरामद करने की मांग की है.
