खेल

यूनाइटेड कप सीजन-टू पर महापात्रा सीसी का कब्जा

गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में एमसीसी द्वारा यूनाइटेड क्रिकेट कप सीजन-टू का आयोजन किया गया. इसमें महापात्रा और रजक सीसी के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें महापात्रा सीसी ने दो विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. बेस्ट बेस्टमैन मनोज चौधरी, बेस्ट फिल्डर मो मोख्तार व बेस्ट बॉनर प्रवीण कुमार को दिया गया. टॉस जीतकर महापात्रा सीसी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी रजक सीसी की टीम ने 10 ओवर में 77 रन बनाये.

जिसमें सर्वाधिक जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने 22 रन, करण कुमार ने 14, मोख्तार ने 13, डीपीआरओ ललन रजक ने 10 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी महापात्रा सीसी की टीम 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 79 रन बनाकर मैच जीत ली. इसमें इसमें मनोज साहू ने 20, हर्षित कुमार ने 16, गोलू श्रीवास्तव ने 13 रन बनाये. मुख्य अतिथि डीपीआरओ ललन रजक ने कहा है कि सीनिसर सिटीजन के लिए जिस प्रकार कैनवास बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. यह सराहनीय पहल है. क्रिकेट खेल के दौरान ग्राउंड में जिस प्रकार शरीरिक गतिविधि होती है. इससे शरीर स्वस्थ व तंदुरूस्त रहता है. इस प्रकार का आयोजन होते रहना चाहिए.

जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा है कि ऐसे आयोजन से मनोरंजन के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है. मौके पर द्वारिका मिश्रा सुमन, अंजय कुमार, सुधांशू मिश्रा, रोहित उरांव विक्की, भोला चौधरी, मुकेश सोनी, संजय नंद, रविंद्र सिंह, त्रिभुवननाथ निराला, तेंबू उरांव, सुनील रवि, सन्नी कुमार, अखिलेश कुमार, अंकित उरांव, आशीष भगत, पंकज साहू, विशाल पासवान, कौशिक सिन्हा, पंकल कर्ण, आनंद कुमार, जय सिंह, लव सिंह, ज्ञान भगत, दीपक भगत, मो मंजूर, मो लडडन सहित कई लोग थे. पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन दुर्जय पासवान ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *