राजनीति

बलिदान दिवस पर भाजपाईयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय डुमरडीह में सोमवार को जिला अध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ष 23 जून को डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है और उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण करती है.

पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जैसे महापुरुषों की नीतियों और सिद्धांतों के कारण भाजपा आज देश की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनकर उभरी है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा धारा 370 समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार किया गया है. प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश उरांव, विनय कुमार लाल, सत्यनारायण पटेल, श्यामसुंदर साहू, सुरेश नाथ सिंह, संदीप प्रसाद, विजय सिंह पिंटू, अमर पांडेय, कौशलेंद्र जमुवार, जयंत प्रसाद, जय प्रसाद साहू, शंभू नायक, लक्ष्मी देवी, निशा कुमारी, सूरज सिंह, उदय खेरवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *