गुमला

ठनका गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरिया पंचायत के खिजूर टोली गांव निवासी 45 वर्षीय कुंवर खड़िया की मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) की चपेट में आने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंवर खड़िया अपने घर के पास दरवाजे के समीप खड़ा था. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी और आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उसकी सहायता के लिये पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया. अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी स्थिति गंभीर बनी रही. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान हुई इस घटना से लोग काफी दहशत में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *