उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिकाओं की शिक्षा के लिए शिक्षा जगत में उत्कृष्ट संस्था : सिस्टर कुमुदनी
उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज गुमला में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कॉलेज में 11वीं में नवनामांकित छात्राओं का स्वागत किया गया और इस वर्ष इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रोविंशियल सिस्टर कुमुदनी तिर्की, कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी की सचिव सह उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर अनिता ज्योति लकड़ा, सदस्य अनिल केरकेट्टा व प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला लकड़ा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया.
मौके पर प्रोविंशियल सिस्टर कुमुदनी तिर्की ने कहा कि उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिकाओं की शिक्षा के लिए शिक्षा जगत में एक उत्कृष्ट संस्था है. संस्था में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में विशेष रूप से ध्यान देकर कार्य किया जा रहा है. सिस्टर कुमुदनी ने इस वर्ष की इंटर परीक्षा में कॉलेज के छात्राओं की उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दिया. सिस्टर अनिता ज्योति लकड़ा ने कहा कि कॉलेज में अनुशासन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में अनुशासन बहुत ही आवश्यक है. अनुशासन में रहकर किसी भी काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. सदस्य अनिल केरकेट्टा ने छात्राओं को शिक्षा हेतु कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि आप मेहनत और तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़े. सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत जरूरी है. प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला लकड़ा ने बताया कि कॉलेज में सभी वर्ग कक्ष में डिजिटल बोर्ड लगाया गया है. जिसमें छात्राओं में पठन-पाठन के प्रति रुचि देखने को मिल रही है. उन्होंने छात्राओं को कॉलेज के नियमों से अवगत कराया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करें. उसका निदान किया जायेगा.
वहीं कार्यक्रम के दौरान तीनों संकायों से टॉप फाइव छात्राओं को सम्मानित किया गया. कला संकाय से कहकशा आफरीन, सुजाता कुमारी, सुप्रिया रानी, रुचि बाखला, बिनिका मिंज, विज्ञान संकाय से शालिनी भगत, ममता कुमारी, दिव्या कुमारी, जेनी केरकेट्टा, शालिनी इंदवार, दिपीका कुमारी एवं वाणिजय संकाय से मार्यम परवीन, दीपा कुमारी, फलक नाज, अनिमा हेमरोम, सोनिया कुमारी व पूजा कच्छप को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर 12वीं की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गयी. मौके पर प्रेमशीला लकड़ा, सुनीता टोप्पो, निर्मला खलखो, अशोक कुमार, आशियन टोपनो, सोनल मिंज, शिव शंकर कुमार, इफरीन टोप्पो, वीणा स्मिता डुंगडुंग, जोसी एक्का, सबीता कुमारी, नटेश्वर नाग, कंचन किंडो, मरियम किशोरी कुजूर, नीलिमा खेस, अनमोल दीपिका लकड़ा, संजीता तिर्की, अनामिका एक्का, रीना सरिता मिंज, सिस्टर रेजीना कुजूर, तारसियुस जोजो, ममता नाग, अर्चना केरकेट्टा, अंजना माला टोप्पो, मोनिका बरवाल, अमित राज रोहन टोप्पो, मेरी तेरेसा टोप्पो, प्रमिला टोप्पो, क्लारा मिंज सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थी.
