गुमला

Video : एमआइ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, संवेदक व एकाउंटेंट के बीच मारपीट

Video : गुमला के लघु सिंचाई विभाग में गुरुवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. संवेदक पंकज सिंह व एकाउंटेंट विक्रम कुमार के बीच मारपीट हुई है. संवेदक के हाथ में चोट लगी है. संवेदक का एक हाथ पहले से फ्रैक्चर था. मारपीट के क्रम में उसी फ्रैक्चर हाथ में पुन: चोट लगी है. मारपीट के बाद एकाउंटेंट कार्यालय से फरार हो गया. जबकि कार्यपालक पदाधिकारी रवि लकड़ा ने अपना मोबाइन स्वीच ऑफ कर लिया. संवेदक पंकज सिंह ने अपने ऊपर एमआइ कार्यालय में हुए हमले को लेकर थाना में लिखित शिकायत किया है. साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

मामला इस प्रकार है : रिश्वत मांगी गयी

संवेदक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा किये गये कार्य का भुगतान करवाने को लेकर जब वह कार्यालय में आये तो लघु सिंचाई विभाग के एकाउंटेंट विक्रम कुमार द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. उनका यह आरोप है कि उनसे रिश्वत मांगी गयी. रिश्वत मांगने का विरोध करने पर एकाउंटेंट ने उनपर हमला कर दिया. जिससे उसके हाथ में चोट लगी है. इसकी लिखित शिकायत मैंने थाना में की है.

घूस व कमीशन पर रोक लगे

इधर कार्यालय में घटी घटना को लेकर संवेदकों में आक्रोश है. संवेदकों ने कहा है कि एमआइ विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगे. हर काम में यहां कमीशन की मांग की जाती है. पहले भी इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की गयी. लेकिन गुमला के वरीय अधिकारी इसपर रोक लगाने के बजाये और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं. यही वजह है. विकास का काम करने वाले संवेदकों से अब कर्मी खुलेआम कमीशन व घूस की मांग करते हैं.

एसीबी का छापा पड़ा था

लघु सिंचाई विभाग अक्सर सुर्खियों में रहा है. यहां कई बार मारपीट, झड़प व कहासुनी हो चुकी है. कई बार पुलिस की मदद लेनी पड़ी है. विभाग में कुछ माह पहले भ्रष्टाचार के एक मामले में एसीबी का छापा पड़ चुका है. संवेदक से घूस मांगने के चक्कर में अभी भी मामले की जांच चल रही है. जबकि एक कर्मी घूस लेते पकड़ा जा चुका है. इस घटना के बाद भी कार्यालय के कर्मियों में सुधार नहीं हुआ. संवेदकों का आरोप है. यहां भुगतान के एवज में कमीशन की मांग आम बात है.

20 प्रतिशत कमीशन चाहिए. कमीशन नहीं देने पर भुगतान पर रोक लगा दिया जाता है. अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं. मैंने महालेखाकार से शिकायत किया है. एमआइ मामले की जांच की मांग की गयी है. इइ को भी लिखित जानकारी दिया है. पंकज सिंह से मारपीट करने के बाद एकाउंटेंट फरार हो गया.
मो रमजान, संवेदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *