गुमला

पंचायत का बड़ा फैसला: शादी-समारोह में रात 12 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

गुमला अंतर्गत पालकोट प्रखंड के बंगरू गांव के ग्रामीणों ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. पंचायत का फरमान है. शादी व कोई समारोह में रात 12 बजे के बाद अब डीजे नहीं बजेगा. डीजे बाजा बजाने को लेकर बंगरू गांव के देवी मंदिर प्रागंण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक में गांव के सभी समाज के लोगों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी-विवाह व अन्य समारोह में रात्रि 12 बजे के बाद डीजे साउंड नहीं बजाया जायेगा. साप्ताहिक बाजार प्रत्येक शनिवार को लगाया जायेगा.

बाजार में नशापान व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. बैठक में बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विद्यालय से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा, सुशील लकड़ा, कृष्णा महली, प्रदीप बड़ाइक, कृष्णा राम, लाली खड़ियाइन, नूतन सोरेंग, विनय बड़ाईक, राजेश बड़ाइक, तारसियुस केरकेट्टा, ब्रजकिशोर राम, सजन बड़ाइक, सुधीर सोरेंग, रंथा सोरेंग, राहूल बड़ाइक, रवि लोहरा, जॉर्ज बारला, दिलीप बड़ाइक, करमी देवी, दिलीप महली समेत सैकड़ों के संख्या में बंगरू गांव के ग्रामिण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *